क्या है ई-श्रम कार्ड योजना 2025 – E Shram Card Yojana 2025

e-SHRAM Card: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने साल 2021 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस, ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) लांच किया था. यह पोर्टल पर प्रवासी कामगारों और घरेलू कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया है. असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ई-श्रम कार्ड या श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है. इस क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर ई-श्रम कार्ड के माध्यम से विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

क्या है ई-श्रम कार्ड योजना ?

e-SHRAM Card: बता दें कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीयूडब्ल्यू) बनाने के लिए ईश्रम पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जा रहा है. यह प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है.

हाईलाइट्स:

विवरणजानकारी
योजना का नामई-श्रम कार्ड (e-SHRAM Card)
सम्बंधित मंत्रालयश्रम और रोजगार मंत्रालय
योजना की शुरुआत26 अगस्त 2021
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के कामगार
पेंशन लाभ₹3,000 प्रति माह (मान्य शर्तों के तहत)
कुल व्यवसाय क्षेत्र30 विभिन्न क्षेत्र
कुल रजिस्ट्रेशन29.23 करोड़ से अधिक (15.12.2023 तक)
बीमा लाभ₹2 लाख का मृत्यु बीमा, ₹1 लाख का आंशिक विकलांगता बीमा
ऑफिसियल वेबसाइटe-SHRAM Official Website
हेल्पलाइन नंबर14434

योजना के लाभ

  • पेंशन: इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने ₹3,000 पेंशन के रूप में मिलेंगे, ताकि वे अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।
  • बीमा और वित्तीय सहायता:यदि किसी श्रमिक की आंशिक विकलांगता होती है, तो उसे ₹2,00,000 का मृत्यु बीमा और ₹1,00,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • दुर्घटना में मृत्यु होने पर:अगर किसी लाभार्थी की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को सभी उपरोक्त लाभ प्रदान किए जाएंगे। इसका मतलब है कि परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा मिलेगी, ताकि उनके जीवन में आंतरिक स्थिरता बनी रहे।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन eSHRAM पोर्टल या UMANG ऐप के माध्यम से सेल्फ-रजिस्ट्रेशन से या CSC और SSK पर जाकर सहायक मोड से किया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट है जरुरी:

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर 
  • बैंक अकाउंट 

ऑनलाइन आवेदन के स्टेप्स:

  1. ई-श्रम पोर्टल पर जाएं।
  2. “ई-श्रम पर पंजीकरण करें” विकल्प चुनें।
  3. आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त करें।
  4. OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
  5. व्यक्तिगत विवरण, कार्य का प्रकार, पता, शैक्षणिक योग्यता और बैंक विवरण भरें।
  6. सभी जानकारी की पुष्टि करें और सबमिट करें।
  7. पंजीकरण के बाद, आपका ई-श्रम कार्ड जनरेट होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment